दरभंगा, अगस्त 2 -- Darbhanga News: दरभंगा। औषधि विभाग की टीम ने सोनकी बाजार में लाइसेंस के बिना चल रही दवा दुकान पर छापेमारी कर 56 प्रकार की दवाएं जब्त की। कार्रवाई अपर अनुमंडल दंडाधिकारी एवं सोनकी थाने की पुलिस के सहयोग से की गई। औषधि निरीक्षक अभय शंकर, अर्चना कुमारी एवं सुरेंद्र राम के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान दुकानदार राहुल पंडित की दुकान से विभिन्न प्रकार की दवाएं जब्त की गईं। साथ ही जांच के लिए एक संदिग्ध औषधि का नमूना भी संग्रहित किया गया। औषधि निरीक्षकों ने बताया कि संदिग्ध दवा के नमूने को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बिना लाइसेंस दवा बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभिया...