दरभंगा, अक्टूबर 15 -- Darbhanga News: बेनीपुर। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बेनीपुर के सहायक विद्युत अभियंता मोने लाल ने जमालपुर थाना क्षेत्र के ढागा गांव में व्यवसायिक पर मीटर के बाईपास कर बिजली चोरी के आरोप में एफ आई आर दर्ज करने का आवेदन दिया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक वीरेंद्र प्रसाद यादव अपने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बाईपास कर बिजली चोरी कर रहा था। सर्विस तार के अलग से बिजली चोरी के शिकायत पर 12 अक्टूबर को छापामार दाल भेज कर चोरी हो रही बिजली का समान जब्त किया। उपभोक्ता पर 487951 रुपए का जुर्माना किया गया। इन पर पूर्व में 758964 रुपया की बिजली बिल बकाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...