दरभंगा, जुलाई 28 -- Darbhanga News: दरभंगा। भारत स्काउट और गाइड की ओर से स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन व शारीरिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को जिला कार्यालय राज उच्च विद्यालय में बिगनर्स कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया। कोर्स के शिविर प्रधान जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्याम कुमार पाण्डेय ने बताया कि अब सभी उच्च विद्यालयों के चेतना सत्र में 16 ताली के सुर गूंजेंगे। बच्चे स्काउट-गाइड कोड में बात करेंगे। इसमें 176 उच्च विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। मौके पर जिला मुख्य आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर चौधरी और जिला आयुक्त रोवर निलेश कुमार भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...