Darbhanga News: बारिश से कई इलाकों में जलजमाव और कीचड़
दरभंगा, सितम्बर 25 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। शहर में बुधवार की देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लहेरियासराय के बलभद्रपुर, नवटोल, वीआईपी रोड, डीएमसीएच, गांधीनगर, कतरहिया, लक्ष्मीसागर, उर्दू रोड, दरभंगा टावर, सुंदरपुर, कादिराबाद सहित शहर के कई अन्य इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया है। जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एलिवेटेड निर्माण वाले इलाकों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है। निर्माण कार्य के कारण सड़क पर जमा मिट्टी बारिश के पानी के साथ मिलकर कीचड़ में तब्दील हो गई है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today 24th September: छाता लेकर निकलें, बिहार में दो दिन तक बारिश और तेज हवाएं; मौसम का हाल इससे पैदल राहगीरों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.