Darbhanga News: बाबूबरही की घटना के खिलाफ मार्च
दरभंगा, नवम्बर 7 -- Darbhanga News: दरभंगा। बाबूबरही की जघन्य घटना के खिलाफ शुक्रवार को भाकपा (माले) दरभंगा जिला कमेटी के नेतृत्व में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। प्रतिवाद मार्च पोलो मैदान से शुरू होकर लहेरियासराय टावर तक पहुंचा। मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने घटना के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा देने तथा मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। इस अवसर पर भाकपा(माले) के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि बाबूबरही की घटना बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विफलता का एक गंभीर उदाहरण है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पुलिस गोलीकांड के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.