Darbhanga News: बाजार से बाइक चोरी, केस दर्ज
दरभंगा, नवम्बर 22 -- Darbhanga News: जाले। थाना क्षेत्र के दोघड़ा बाजार से अज्ञात चोरों ने एक र बाइक चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित समधिनियां गांव निवासी विजय कुमार के पुत्र सचिन कुमार ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार सचिन 17 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वे दोघड़ा बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचा था। वह अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने चला गया। सब्जी खरीदकर वह 8:20 बजे वापस लौटा तो वहां से बाइक गायब थी। आसपास में काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने अज्ञात चोरों पर बाइक चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.