Darbhanga News: बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी, बाढ़ की आशंका
दरभंगा, अक्टूबर 2 -- Darbhanga News: दरभंगा/केवटी। बागमती अधवारा नदी के जलस्तर में तीन दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान जलस्तर में लगभग सात फीट का इजाफा हुआ है। लोगों का कहना है कि जलस्तर में बढ़ोतरी अगर इसी तरह जारी रही तो बाढ़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। केवटी प्रखंड के पिंडारुच गांव निवासी व भाजपा जिला महामंत्री ज्ञान रंजन चौधरी ने बताया कि अगर इस रफ्तार से नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो पिंडारुच के स्टेडियम में पानी घुस सकता है। हालांकि अभी नदी का जलस्तर खतरे से नीचे है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: आधा दर्जन मोहल्लों में घुसा चंद्रावत नदी का पानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.