Darbhanga News: बागमती एक्सप्रेस में मोबाइल छीन यात्री को ट्रेन से फेंका
दरभंगा, सितम्बर 9 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर मोबाइल फोन छीनकर एक यात्री को चलती ट्रेन से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे बागमती एक्सप्रेस ट्रेन में अललपट्टी रेलवे गुमटी के पास हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 की पुलिस ने रेलवे ट्रैक के किनारे से जख्मी को डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया। घायल सिमरी थाना क्षेत्र के राजा रौली बनौली निवासी स्व. दीप रजक का पुत्र विनय बैठा (52) है। इन्होंने पुलिस को बताया कि दरभंगा-बेंगलुरु बागमती एक्सप्रेस में सवार थे। इस दौरान एक व्यक्ति धक्कम-मुक्की करने लगा और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया।उन्होंने बताया कि वे बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं। ट्रेन से गिरने के बाद गुजर रहे स्थानीय लोगों ने 112 की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.