Darbhanga News: बाइक सवारों को रौंद गड्ढे में पलटा मिट्टी लदा हाइवा , तीन लोग घायल
दरभंगा, नवम्बर 4 -- Darbhanga News: दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन-एकमी बाइपास स्थित निर्माणाधीन एम्स के पास मंगलवार की दोपहर बाइक को रौंदते हुए मिट्टी लदा हाइवा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों के अलावा हाइवा का खलासी का खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हाइवा चालक के वाहन के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। आनन-फानन में पिकअप वैन पर लादकर घायलों को डीएमसीएच भेजा गया। वहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी निवासी सहरुल शर्मा के पुत्र लोकेश शर्मा (38) व वहीं के सहदेव शर्मा के पुत्र मंटुन कुमार (40)के रूप में की गई है। घायल खलासी पटना जिले के बाढ़ निवासी नागा यादव का पुत्र अमरजीत कुमार (23) बताया जाता है।
एम्स के पास हाइवा पलटने से तीन घायल डीएमसीएच में घायल लोकेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.