दरभंगा, नवम्बर 1 -- बाइक पलटने से युवक की मौत Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा-घाटभटरा सड़क के मल्लाह चौक पर गत 26 अक्टूबर को अनियंत्रित होकर बाइक के पलटने से गंभीर रूप से जख्मी युवक की मौत इलाज के दौरान शुक्रवार की रात डीएमसीएच में हो गई। बेंता थाने की पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के घाटभटरा निवासी स्व. ललितेश्वर पासवान के पुत्र रोहन पासवान (21) के रूप में की गई है। वह कोलकाता में मजदूरी करता था। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के चाचा शिवपूजन कुमार ने बताया कि दादी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने रोहन परदेस से घर आया था। वह 26 अक्टूबर की रात केवटी के मच्चा चौक पर मेला देखने के बाद रात को घर लौट रहा था। इसी दौरान ...