Darbhanga News: बाइक के चक्के में लॉक लगाने पर किया हंगामा
दरभंगा, अक्टूबर 27 -- Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के पुराने ओपीडी परिसर में बाइक खड़ी करने पर पार्किंग संचालक ने चक्के में चेन लपेटकर उसमें ताला लगा दिया। बाइक एक दिव्यांग महिला की थी। चिकित्सक को दिखाने के बाद जब महिला लौटी तो चक्के में चेन लपेटा देख वे दंग रह गईं। कई बार पुकारने के बाद भी चेन लपेटने वाले व्यक्ति के सामने नहीं आने पर वहां जुटे लोग हंगामा करने लगे। महिला कह रही थीं कि वे ज्यादा दूर तक चलने में असमर्थ हैं। इस वजह से ओपीडी परिसर में बाइक लगानी पड़ी। घटना की सूचना अस्पताल अधीक्षक को दी गई। इसके बाद चेन खोल दिया गया। परिजनों का कहना था कि डीएमसीएच में गरीब और जरूरतमंद मरीज इलाज कराने आते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में बाइक लगाने पर इस तरह की कार्रवाई करना मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बनता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.