Darbhanga News: बाइक की ठोकर से बच्चे की हुई मौत
दरभंगा, सितम्बर 28 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के मंटोरा-मणिपुर खैर स्थित ननिहाल में दरवाजे पर खेल रहे चार वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के मानताराही वार्ड नंबर-12 निवासी मिंटू मुखिया के चार वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आर्यन घूमने के लिए अपने ननिहाल आया था। रविवार करीब 11 बजे वह अन्य बच्चों के साथ दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी। हादसे के बाद परिजन बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए डीएमसीएच ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.