Darbhanga News: बाइक की ठोकर से जख्मी युवक की मौत
दरभंगा, जुलाई 26 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर दाथ चौक से एसएच 56 को जोड़ने वाली सड़क पर बाइक की ठोकर से जख्मी युवक की मौत शुक्रवार देर रात निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के हवाले कर दिया। मृतक थाना क्षेत्र के जयंतीपुर दाथ गांव के वार्ड नंबर आठ निवासी दिलीप यादव का पुत्र पिंटू यादव था। वह गांव में ही किराना दुकान चलाकर जीवन यापन करता था। पुत्र की मौत से शोकाकुल पिता दिलीप यादव सहित अन्य परिजनों ने बताया कि धेरुख गांव निवासी पंकज कुमार से पिंटू यादव की पुरानी रंजिश चल रही थी। इसे लेकर कर दोनों में कई बार झड़प हो चुकी थी।उन्होंने बताया कि पिछले शनिवार की शाम पिंटू जयंतीपुर दाथ चौक से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.