Darbhanga News: बाइक-कार की टक्कर में जख्मियों की हुई पहचान।
दरभंगा, नवम्बर 21 -- Darbhanga News: सिंहवाड़ा। शोभन एकमी बाइपास सड़क पर 19 नवंबर की शाम हुई कार एवं बाइक के आमने-सामने की टक्कर में ज़ख्मियों की पहचान कर ली गई है।गंभीर रूप से जख्मी कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी निवासी सुनील दास, विकास कुमार और बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनुवारा निवासी दिलखुश कुमार का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। बताया गया है कि सुनील दास अपने ससुराल सिनुवारा से घर लौट रहे थे। दिलखुश कुमार रिश्ते में उनका साला बताया गया है। परिजनों के अनुसार, इलाज के बाद विकास कुमार घर लौट गया। मालूम हो कि नेक्सन कार शोभन से एकमी की ओर जा रही थी, जबकि बुलेट बाइक एकमी से शोभन की तरफ आ रही थी। बाइक पर तीन लोग सवार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.