Darbhanga News: बहेड़ी:हावीडीह की संध्या आरती की है खास विशेषता
दरभंगा, अक्टूबर 13 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। बहेड़ी प्रखंड के हावीडीह गांव स्थित हयहट्ट भगवती स्थान की प्रसिद्धि मिथिला में दूर-दूर तक फैली हुई है। यहां सालोंभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। मिथिला के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे प्रदेशों और नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। शारदीय नवरात्र में यहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। पंचमी और सप्तमी को लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की मान्यता है। इस भगवती स्थान की सबसे खास विशेषता रात में होने वाली आरती है। ग्रामीणों का कहना है कि आरती के समय स्थानीय लोगों के साथ दर्जनों जीव-जंतु भी अपनी आवाज में शामिल होते हैं। आरती समाप्त होने के बाद ये जीव-जंतु भी मंदिर परिसर से चले जाते हैं। श्रद्धालुओं के बीच यह परंपरा आकर्षण और आस्था का केंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.