Darbhanga News: बहेड़ी:स्कूल का ताला तोड़कर तीन सिलेंडर और अन्य समान की चोरी
दरभंगा, जुलाई 27 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। प्राथमिक विद्यालय गंगदह में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर तीन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, 45 स्टील की प्लेट, तीन बड़े गमले समेत अन्य रसोई सामग्री की चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार सुबह विद्यालय खुलने पर शिक्षकों को हुई। प्रधान शिक्षक ज्योतिष चौधरी ने बताया कि विद्यालय पहुंचने पर रसोईघर का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान गायब था। इसके बाद तत्काल बहेड़ी थाना एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। उन्होंने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। यह भी पढ़ें- Rampur News: मोतीपुरा में परिषदीय स्कूल के त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.