दरभंगा, अक्टूबर 18 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ठाठोपुर गांव में छापेमारी कर चोरी के सामान के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान ठाठोपुर गांव निवासी रामचंद्र साह के पुत्र रोहित कुमार और विजय कुमार सिंह के पुत्र लिंधु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के घर से एक सिलाई मशीन, मोटर की एक पाइप, 60 रुपये नकद और एक मोबाइल बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शनिवार को दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।केवटी:तीन वारंटी धराएकेवटी। पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में शेखपुरदानी चकाजम गांव निवासी गनौर पासवान और भिखारी पासव...