Darbhanga News: बहेड़ी:शिक्षिका से 50 हजार रुपए और मोबाइल झपटे
दरभंगा, अगस्त 24 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। नगर पंचायत बहेड़ी स्थित प्लस टू शान्ति नायक उच्च विद्यालय की शिक्षिका बहेड़ी निवासी संगीता कुमारी ने 50 हजार रुपए और मोबाईल झपटने को लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उसने कहा है कि वह गत 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे बैंक से 50 हजार रुपए निकालकर अपने घर जा रही थी। जब वह अपने घर के पास गली में पहुंची तो एक बाइक सवार लड़का उसके हाथ से रुपएव मोबाइल झपटकर भाग गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि कांड दर्ज कर पुलिस बैंक व अगल-बगल लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.