Darbhanga News: बहेड़ी:मोबाइल चोर को भेजा गया जेल
दरभंगा, जुलाई 10 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। बहेड़ी बाजार में मोबाइल चोरी और शराब पीने के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. इस्लाम के पुत्र खुर्शीद आलम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को बहेड़ी बाजार में युवक पर एक मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसके शराब के नशे में होने की भी बात सामने आई। सूचना मिलने पर बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.