Darbhanga News: बहेड़ी:मृतकों के परिजनों को दी सहायता राशि
दरभंगा, अगस्त 22 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारुढ़ दल के सचेतक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने दोहट नारायण गांव पहुंचकर गत दिनों पानी में डूबकर हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार को राहत राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने नीलम देवी को चार लाख रुपए का चेक दिया। उनकी पुत्री रागिनी कुमारी का निधन पानी में डूबकर हो गया था। मौके पर बेनीपुर प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, जदयू युवा जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह, अंचल नाजिर संजीत कुमार, राजस्व कर्मचारी संजीत सुमन, भाजपा नेता रजनीश सुंदरम, गजेन्द्र प्रसाद सिंह थे। यह भी पढ़ें- सहरसा: आपदा पीड़ित को चार लाख, 56 भूमिहीनों को पर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.