दरभंगा, जुलाई 4 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य सड़क पर जोरजा मोईन पुल के पास शुक्रवार की सुबह टेम्पो दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बघड़ा धनौली निवासी स्व. अली हसन की पत्नी 71 वर्षीया नजबुला खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नजबुला अपनी पोती चानो खातून के साथ मसाला पिसाने के लिए टेम्पो से जोरजा जा रही थीं। इसी दौरान जोरजा मोईन पुल के पास टेम्पो अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गया। हादसे में नजबुला गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पोती ने परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि नजबुला परिवार के भरण-पोषण का मुख्य सहारा थीं। वह सब्जी एवं मसाला बेचकर परिवार का गुजारा करती थीं। उनके निधन से दिव्य...