दरभंगा, अक्टूबर 26 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव निवासी राजेश कुमार ने गांव के ही सचिन कुमार पर पिस्टल लहराकर गोली मारने की धमकी देने, गाली-गलौज व मारपीट करने तथा गले से सोने का हनुमानी छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने रविवार को बहेड़ी थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात करीब एक बजे दुर्गा पूजा स्थल पर पिस्टल से फायरिंग की गई। इसका विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज और मारपीट की तथा गले से करीब पांच ग्राम वजन का सोने की हनुमानी छीन ली। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: फोन पर गोली मारने की धमकी, तीन पर केस साथ ही अधिक बोलने पर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस फोटो-वीडियो की प...