दरभंगा, जुलाई 20 -- Darbhanga News: बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात शराब के नशे में अपनी पत्नी अंजली कुमारी के साथ मारपीट करने के आरोप में चनमाना गांव से सतवीर प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने मौके से 47.160 लीटर विदेशी शराब भी जब्त की। पुअनि राम सिंहासन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस गश्ती दल ने यह कार्रवाई की। एंबुलेंस बुलाकर बेहोशी की हालत में सतवीर प्रकाश को बहेड़ी सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच भेज दिया। होश में आने पर पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मिर्जापुर से 267 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद यह भी पढ़ें- Chapra News: 5259 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक जब्त, चार गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...