Darbhanga News: बहेड़ी:निमैठी में अब क्यूआरटी करेगी गश्त
दरभंगा, जुलाई 12 -- Darbhanga News: बहेड़ी। थाना क्षेत्र के निमैठी चौक पर गोलीकांड की घटना के बाद पुलिस ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बहेड़ी थाना परिसर में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। यह टीम प्रतिदिन शाम छह बजे से रात 11 बजे तक लगातार गश्त करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। इसके अलावा क्षेत्र में चौकीदारों की भी तत्काल प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। विदित हो कि बीते गुरुवार की देर शाम को निमैठी चौक के पास स्थानीय टेलीकॉम कर्मी संजीव कुमार सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। अभी भी उनकी गंभीर स्थिति बनी हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि निमैठी क्षेत्र में पूर्व में भी गोलीबारी की घटनाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.