दरभंगा, अक्टूबर 4 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शराब पीकर हंगामा व मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में मोटगाह निवासी मो. कादिर तथा लक्ष्मीपुर निवासी राजी यादव, राजकुमार सदा और माधो पासवान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी लोगों की सांस की जांच की गई। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...