Darbhanga News: बहेड़ी:दरवाजे पर लगी बाइक की चोरी
दरभंगा, अक्टूबर 24 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के सुसारी गांव में घर के दरवाजे पर लगी दो बाइक की चोरी हो गई। इस संबंध में सुसारी गांव निवासी मोहित चौपाल ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद मोहित और उनके भाई सोहित चौपाल कमरे में सोने चले गए। दोनों बाइक घर के दरवाजे पर लगी थी।सुबह उठने पर दोनों बाइक गायब मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.