दरभंगा, अगस्त 11 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के शंकररोहार बिठौली के रामशंकर शर्मा ने पत्नी को ट्रैक्टर से धक्का मारकर बुरी तरह जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए गांव के ही तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। बताया कि उनकी पत्नी संजू देवी खाना लेकर घर से दरवाजे पर जा रही थी। इसी दौरान अमित मंडल ने ट्रैक्टर से जान-बूझकर धक्का मार दिया। पत्नी की दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...