दरभंगा, जुलाई 10 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के निमैठी चौक पर गुरुवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक टेलीकॉम कंपनी के कर्मी संजीव कुमार सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार सिंह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के पांच थानों की पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है...