दरभंगा, जुलाई 7 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। मामले में पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बहेड़ी बाजार निवासी राम स्वार्थ महतो के पुत्र रोशन कुमार ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह वह अपनी जमीन पर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के ही सुधीर कुमार, सुनील कुमार, नीतू देवी, प्रियंका कुमारी, राकेश कुमार, पंकज कुमार, दीपक कुमार एवं लीला देवी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने डायगर, लोहे की रॉड, खंती, चाकू व अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया。

घायलों का इलाज उनके भाई आदर्श राज, पिता राम स्वार्थ महतो, पत्नी मनीषा भारती, भाभी स्नेहा कुमारी, मा...