दरभंगा, सितम्बर 15 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। सिरुआ गांव में मुर्गी फार्म की दीवार तोड़कर 13 मुर्गियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सिरुआ निवासी नारायण मंडल ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि गत 11 सितंबर की रात चोरों ने दीवार तोड़कर 12,500 की 13 मुर्गियों की चोरी कर ली। तीन लोगों को मुर्गियां लेकर भागते देखा गया। इनमें दो की पहचान मंजय पासवान और प्रदीप पासवान के रूप में की गई। आवेदक ने घटना के बाद फोन पर धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शराब पीकर हंगामा करते तीन धराए बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने क...