दरभंगा, अगस्त 24 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा की बहेड़ी इकाई ने स्वामी विवेकानंद क्विज का समापन सम्मान समारोह हरहच्चा पंचायत के डुमरी गांव में विद्यालय परिसर में किया। उद्घाटन प्रांत विधि कार्य संयोजक राहुल सिंह, विभाग संयोजक मनोज मिश्रा, जिला संयोजक आदित्य आनंद व प्रभाकांत ने किया। प्रांत विधि कार्य संयोजक राहुल सिंह ने कहा कि शिक्षा ही ऐसी चीज है जिसे हम अपने जीवन भर में सीखते रहते हैं। छिात्रों को जिसमें रुचि हो उस क्षेत्र में अच्छा करना चाहिए। विभाग संयोजक मनोज मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के मूल मंत्र ज्ञान, शील, एकता को चरितार्थ करते हुए यह संगठन देश ही नहीं अपितु दुनिया का सबसे अग्रणी छात्र संगठन बना है। जिला संयोजक आदित्य आनंद ने भी विचार रखे। पिछले दिनों संपन्न स्वामी विवेकानंद क्व...