दरभंगा, अगस्त 31 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। बहेड़ी बाजार में कोर्ट के आदेश पर रविवार को प्रशासन ने वर्षों पुराने जमीन विवाद में अतिक्रमण हटाकर जमीन का कब्जा वादी को सौंप दिया। न्यायालय के नाजिर यदुनंदन राय व संतोष कुमार झा व सीओ रविकांत की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गयी। सीओ रविकांत ने बताया कि राम कुमार मंडल व अन्य बनाम बिहार राज्य व अन्य मामले में सब-जज द्वितीय की अदालत ने 27 सितंबर 2018 को वादी के पक्ष में फैसला सुनाया था। अदालत ने प्रतिवादियों को जमीन खाली कर कब्जा वादी को सौंपने और अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसी आदेश के अनुपालन में रविवार को प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Saharsa News: अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर अतिक्रमित जमीन को खाली कराया गया और न्यायालय के आदेश के अनुसार वादी को कब्जा स...