Darbhanga News: बहेड़ी में बड़े वाहनों के प्रवेश पर लगायी गयी रोक
दरभंगा, अक्टूबर 16 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना परिसर में गुरुवार को ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें रावण दहन के दिन सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर विशेष चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 17 से 22 अक्टूबर तक दिन में बहेड़ी बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस दौरान टेंपो के परिचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा। ग्रामीण एसपी ने सभी दुर्गा पूजा स्थलों पर नियमित पुलिस गश्ती करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण में आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि घर को दो-चार दिनों के लिए बंद कर बाहर जाने पर इसकी सूचना पहले पुलिस को दें, ताकि गश्ती के दौरान पुलिस घर की निगरानी कर सके। यह भी पढ़ें- Kodarma News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.