दरभंगा, जुलाई 26 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। बहेड़ी बाजार स्थित एक कबाड़ दुकान में चोरी का प्रयास करते तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के दहियार गांव निवासी हरेराम मंडल के पुत्र राजाबाबू कुमार तथा बहेड़ी थाना क्षेत्र के ज्योतिनगर निवासी मो. मोतीस के पुत्र मो. चांद अली और रमजानी के पुत्र मो. शाहनवाज शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को तीनों बहेड़ी बाजार स्थित कबाड़ दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे थे, तभी लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में ...