दरभंगा, नवम्बर 8 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। प्रखंड क्षेत्र के पघारी गांव में शनिवार को पुरानी परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने दीपावली का उत्सव मनाया। पूरा गांव संध्या होते ही दीपों के जगमगाहट से दीपायमान हो गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में ऊक फेरते हुए दरिद्रता के घर से बाहर जाने और बाहर से लक्ष्मी के घर आने के कामना की। वहीं, बच्चों व युवाओं ने जमकर पटाखे की आतिशबाजी की। घरों व दुकानों में लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। विदित हो कि अन्य जगहों की अपेक्षा परंपरा के अनुसार इस गांव में एक दिन पहले ही दिवाली मनाने का प्रचलन सैकड़ों सालों से चला आ रहा है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बेनीपुर के नवादा गांव में एक दिन पहले मनायी गयी दीपावली यह भी पढ़ें- Jamui News: दीपावली को लेकर सज गये घर और आंगन यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: सर्दी, गर्म...