Darbhanga News: बहेड़ी:शिव-दुर्गा मंदिर से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी की चोरी
दरभंगा, जुलाई 11 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। प्रखंड क्षेत्र के जोरजा गांव स्थित शिव-दुर्गा मंदिर में बुधवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने माता दुर्गा के सोने-चांदी के आभूषण, चांदी की पूजा सामग्री और दानपेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार चोरी गए सामानों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। सूचना पर बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार चोर मंदिर का मुख्य ताला तोड़कर गर्भगृह में प्रवेश कर गए। वहां से माता रानी का चांदी का मुकुट, सोने की नथिया, सोने का हार, सोने का ढोलना, चांदी की थाली सहित अन्य पूजा सामग्री और दानपेटी में रखी नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मंदिर खुलने पर हुई, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. यह भी पढ़ें- R...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.