दरभंगा, जुलाई 24 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने बुधवार रात थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक वारंटी तथा एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सुसारी गांव से स्व. लाल मंडल के पुत्र रामआशीष मंडल को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। वहीं दूसरे मामले में बनौल गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें उसके शराब के सेवन की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों व्यक्ति को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तारबहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के नशे में हंगामा करते जोरजा गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिय...