Darbhanga News: बहेड़ी:लभकी पोखर के पास शराब से भरा कंटेनर फंसा, किया जब्त
दरभंगा, अगस्त 7 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवराम गांव स्थित लभकी पोखर के पास गुरुवार की सुबह करीब चार बजे शराब से लदा एक कंटेनर ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में फंस गया। बताया जाता है कि तस्कर कंटेनर से शराब उतारकर उसकी खपत की तैयारी में थे। इसी दौरान संकरी सड़क पर ट्रक का एक चक्का नीचे धंस गया, जिससे वाहन वहीं फंस गया और उनकी योजना विफल हो गई। सूचना मिलते ही दरभंगा से पीछा कर रही मद्य निषेध विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। जब कंटेनर के पिछले दरवाजे को खोला गया तो शुरू में बाहर के तरफ से फेविकोल के कार्टून दिख रहे थे। जबकि उसके भीतर में पूरी तरह शराब ही शराब दिख रहा था। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश नंबर (यूपी 21 बीएन 6211) का कंटेनर राजस्थान से शराब की खेप लेकर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.