Darbhanga News: बहेड़ी:मृतक के परिजनों में पसरा मातम
दरभंगा, जुलाई 10 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। मधुबन में गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय आदर्श कुमार की मौत होने से उसके परिजनों में मातम पसर गया है। मृतक की मां खुशबू कुमारी, नानी रामदाई देवी, मामा सत्यनारायण मंडल, दादा नथुनी मंडल और दादी डुमनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। आदर्श तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में छोटा भाई आयांश और बहन प्रिया हैं। सीओ रविकांत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उसके पैतृक गांव वनडीहुली में अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जेसीबी से खोदे पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांचवीं के छात्र की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.