Darbhanga News: बहेड़ी:बाइक और कार की टक्कर में दो युवक हुए घायल
दरभंगा, नवम्बर 4 -- Darbhanga News: बहेड़ी। थाना क्षेत्र के बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य सड़क पर मंगलवार दोपहर दुबौली के पास बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान दुबौली गांव निवासी प्रेमलाल मंडल के पुत्र राजीव कुमार और पबड़ा गांव निवासी महेंद्र मंडल के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.