Darbhanga News: बहेड़ी:निमैठी गांव में बंद घर से लाखों के जेवरात व 20 हजार नकद चोरी
दरभंगा, जुलाई 12 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय थाना क्षेत्र के निमैठी गांव में हालिया गोलीकांड के बाद अब चोरी की बड़ी वारदात सामने आयी है। शुक्रवार देर रात चोरों ने स्थानीय छोटे पासवान के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, स्व. योगेंद्र पासवान के पुत्र छोटे पासवान के घर में घुसे चोरों ने आलमारी और लोहे का बक्सा तोड़ दिया। इसके बाद करीब दो भर सोने के आभूषण, 20 भर चांदी के जेवर, 20 हजार रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में निमैठी चौक पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद अब चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.