दरभंगा, अगस्त 12 -- Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी दरभंगा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को बहेड़ी बाजार में संचालित निजी क्लीनिक, नर्सिंग होम, अस्पताल, जांच घर और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की। करीब 52 संस्थानों की जांच के दौरान अधिकांश जगहों पर निबंधन से संबंधित कमियां मिलीं। कई संस्थानों में डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए, जबकि कुछ जगह बिना निबंधन के ओपीडी व ओटी का संचालन होता मिला। जांच टीम के पहुंचने की भनक लगते ही कुछ संस्थानों के चिकित्सक व कर्मियों के फरार होने की भी जानकारी सामने आई। जांच टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुरंजन कुमार, डॉ. राजकुमार वर्मा, डॉ. भरत भूषण, स्वास्थ्यकर्मी सौरव कुमार और फार्मासिस्ट शाहिद हुसैन खान शामिल थे। टीम ने निजी संस्थानों के निबंधन, चिकित्सकों की उपलब्धता, ओपी...