Darbhanga News: बस स्टैंड का जल्द करें निर्माण
दरभंगा, जुलाई 8 -- Darbhanga News: दरभंगा, संवाद सूत्र। डीएम कौशल कुमार ने मंगलवार को दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर चल रहे नवनिर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान बस स्टैंड परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने बुडको के परियोजना निदेशक को बस स्टैंड निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र कराने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बस स्टैंड भवन निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करें: सीडीओ निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.