Darbhanga News: बड़गांव में दो चोर को किया गिरफ्तार
दरभंगा, नवम्बर 19 -- Darbhanga News: गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र के कोठराम चौक स्थित एक सीएसपी से रुपये चोरी कर भाग रहे दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के नगद रुपये भी बरामद कर लिए हैं।पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सीएसपी से चोरी करने के आरोप में मोहम्मद शाहिद व अब्दुल रहमान नामक दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गई नगद राशि भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों चोर बड़गांव थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी सीएसपी केंद्र से रुपये चोरी कर भागने का प्रयास कर रहे थे, तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की गई नगद राशि बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.