Darbhanga News: बच्चों के सीखने के स्तर के अनुसार होगी पढ़ाई
दरभंगा, अक्टूबर 15 -- Darbhanga News: बहेड़ी। बीआरसी बहेड़ी में बुधवार को बीईओ मणिशंकर कुमार के नेतृत्व में प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों के लिए एक दिवसीय टीएआरएल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बच्चों को उनके वास्तविक शैक्षणिक स्तर के अनुरूप पढ़ाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया टीएआरएल पद्धति से बच्चों की सीखने की क्षमता का आकलन कर उसी के अनुसार शिक्षण कार्य कराया जाएगा।इससे कमजोर बच्चों की शैक्षणिक दक्षता में सुधार करने और उन्हें बुनियादी ज्ञान में दक्ष बनाने में मदद मिलेगी। मास्टर प्रशिक्षक शंभू कुमार, अंगद प्रसाद राणा, प्रदीप कुमार और नौना कुमारी ने प्रशिक्षण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.