Darbhanga News: बंद घर से जेवरात व नगद की चोरी
दरभंगा, जुलाई 27 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। सदर थाना क्षेत्र के सारा मोहनपुर में चोरों द्वारा नगद व जेवरात की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने की दो अंगूठी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि गुलशन कुमार शनिवार को अपने परिवार के साथ कटहलबाड़ी स्थित नए मकान में चले गए थे। परिवार के सभी सदस्य पुराने घर में ताला लगाकर वहां से निकल गए थे। रविवार की सुबह जब उनके पिता पुराने घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे समेत कई ताले टूटे मिले। घर के भीतर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर नकद राशि, सोने की दो अंगूठियां और अन्य कीमती सामान गायब मिले। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि इंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.