दरभंगा, सितम्बर 20 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। नगर निगम के धावा दल ने सड़क व फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए शनिवार को अभियान चलाया। धावा दल प्रभारी अनिल झा के नेतृत्व में सुभाष चौक से गामी डिपार्टमेंट स्टोर तक सड़क के दोनों ओर फल-सब्जी की दुकानों को हटाया गया। अनिल झा ने बताया कि पटना होईकोर्ट के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। दुकानदारों से निर्धारित आवंटित स्थल पर ही दुकान लगाने और सड़क को खाली रखने की अपील की गई। दरभंगा टावर चौक पर टावर के चारों ओर मार्किंग कर दुकानदारों को स्थान खाली करने का निर्देश दिया गया। वहीं, आयकर चौक से आकाशवाणी रोड तक भी मार्किंग कर सड़क पर रखे गए सामान हटाने के लिए कहा गया। निर्धारित समय के बाद अतिक्रमण पाए जाने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई। अभियान में रामदास बिहार, मो. बिल...