दरभंगा, सितम्बर 20 -- Darbhanga News: अचलेंद्र झा,लहेरियासराय। अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पांडेय के न्यायालय ने नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में पिस्तौल दिखाकर सोना-चांदी लूट मामले के आरोपित बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी संदीप कुमार सिंह की जमानत अर्जी नामंजूर करने का आदेश दिया है। इस घटना के विरुद्ध पीड़ित व्यवसायी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें आरोप था कि गत तीन अप्रैल को दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर आधा दर्जन लुटेरों ने दुकान से 700 ग्राम सोना, करीब 25 किलो चांदी के जेवर व नौ लाख नगद लूट लिए थे। इस दौरान आरोपितों ने मारपीट भी की थी। आरोपित विगत 11 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में है। मामले में अभियोजन की ओर से पीपी अमरेंद्र नारायण झा ने पक्ष रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...