दरभंगा, अगस्त 31 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। प्रेमचन्द जयंती समारोह समिति, दरभंगा के तत्वावधान में रविवार को एमएलएसएम कॉलेज परिसर में शिशु वर्ग से पीजी तक के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेमचन्द सांस्कृतिक प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दरभंगा जिले के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को उनकी कक्षा के अनुसार विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया। विभिन्न वर्गों के लिए निबंध, क्विज, चित्रकला, गणित, अभिभाषण, गीत एवं काव्य पाठ सहित साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एक हजार से अधिक बच्चों ने प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभासमिति का उद्देश्य स...