Darbhanga News: प्रेक्षागृह में देर रात तक हंसगुल्लों से लोटपोट होते रहे शहर के श्रोता
दरभंगा, जुलाई 25 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। लहेरियासराय पोलो मैदान स्थित दरभंगा ऑडिटोरियम में गुरुवार की देर रात तक बड़ी संख्या में मौजूद श्रोता हंसगुल्लों का लुत्फ उठाते रहे। मौका था हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित हास्य कवि सम्मेलन का। इसमें आए देश के नामचीन कवियों ने हास्य के अलावा वीर और श्रृंगार रस का ऐसा टॉनिक परोसा जिसमें घंटों लोग हंसते-हंसते लोटपोट होते रहे। तनाव को पीछे छोड़ श्रोता हास्य और व्यंग के बाण सुन ठहाका लगाते रहे। कवियों ने श्रृंगार रस से लोगों के दिलों को सुकून पहुंचाया, वहीं वीर रस के माध्यम से देश प्रेम का जज्बा जगाया। कवियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति के जरिए ऑडिटोरियम में बैठे लोगों को भारत के विभिन्न इलाकों की खुशबू का अहसास कराया। वहीं हास्य के माध्यम से उन्हें कुछ पालों के लिए चिंताओं से मुक्त कर दिया। कवियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.